Close Menu
Career Kaise Bane
  • Home
  • आईपीओ
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • डिविडेंड-न्यूज़
  • बोनस-न्यूज़
  • स्टॉक टारगेट
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • Abou Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Education
  • Media
  • Engineering
  • Medical and Healthcare
  • Film Making
  • Home
Facebook X (Twitter) Instagram
Career Kaise BaneCareer Kaise Bane
  • Home
  • आईपीओ
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • डिविडेंड-न्यूज़
  • बोनस-न्यूज़
  • स्टॉक टारगेट
Career Kaise Bane
Home - Education - हिंदी नामों को इंग्लिश में लिखना
Education

हिंदी नामों को इंग्लिश में लिखना

careermottoBy careermottoDecember 7, 2023Updated:December 13, 2023No Comments9 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
हिंदी नामों को इंग्लिश में लिखना
Share
Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

हिंदी से अंग्रेजी में नाम लिखना सीखें (How to write Hindi names in English) Hindi Name to English by Rohit. दोस्तों इस लेख में हम आसानी से सीखेंगे हिंदी नामों को इंग्लिश में लिखना और साथ में उसका अभ्यास भी करेंगे।

हिंदी के अक्षरों को इंग्लिश में लिखना

Hindi Alphabets को English में निम्नलिखित प्रकार से लिखा जाता है-

अ (a)आ (aa)इ (i)ई (ee)उ (u)ऊ (oo)
ऋ (ri)ए (e)ऐ (ai)ओ (o)औ (au)अं (an)
अः (ah)क (k)ख (kh)ग (g)घ (gh)ङ (ng)
च (ch)छ (chh)ज (j)झ (jh)ञ (ny)ट (t)
ठ (th)ड (d)ढ (dh)ण (n)त (t)थ (th)
द (d)ध (dh)न (n)प (p)फ (ph)ब (b)
भ (bh)म (m)य (y)र (r)ल (l)व (v)
श (sh)ष (sh)स (s)ह (h)क्ष (ksh)त्र (tr)
ज्ञ (gy)–श्र (sr)ड़ (ḍ)ढ़ (ḍh)–
Hindi Varnamala in English

Hindi Alphabet Chart in English

हिंदी नामों को इंग्लिश में लिखना | Hindi Varnamala into English

Note: – किसी भी व्यंजन वर्ण (क से ज्ञ) के बाद यदि कोई मात्रा नहीं है तो इंग्लिश में बदलते समय अंत में “a” का प्रयोग होता है जैसे: कलम-Kalam, कमल-Kamal इत्यादि। हिंदी शब्द या नाम को English में बदलने के सभी नियम इस पेज में विस्तार से दिए गए हैं।

Secrets Tips

यह भी पढ़े: रिश्ते और सम्बन्धों के नाम हिंदी और इंग्लिश में (80+ Family Relation Name)

Hindi से English में नाम लिखने का सबसे आसान तरीका

हिन्दी वर्णमाला का अंग्रेजी वर्णमाला में रूपांतरण करने के लिए आपको सबसे पहले नीचे दी गई इमेज में Hindi से English के सारे अक्षर अर्थात वर्ण याद करना बहुत जरूरी है। क्योंकि यह सबसे आसान तरीका है।

A AA I EE Hindi Alphabets (Hindi Alphabets in English)

Hindi Alphabets into English का chart निम्न है-

हिन्दी नामों को अंग्रेजी में बदलने के लिए इस सूची को याद करना अत्यंत आवश्यक है।

बारहखड़ी लिखने का नियम

ऊपर दिए गए चार्ट को याद करने के बाद आपको हिंदी बारहखड़ी को इंग्लिश में लिखना सीखना होगा। उसके बाद ही सभी नामों को Hindi से English में लिखा जा सकता है। बारहखड़ी लिखने के लिए सबसे पहले हिंदी वर्णमाला में हम प्रत्येक मात्रा को जोड़कर लिखेगें। हिन्दी स्वरों में निम्नलिखित मात्राएं होती हैं-

अ आ इ ई उ (A AA I EE U OO In English)

हिंदी स्वर अल्फाबेट को इंग्लिश में इस प्रकार से लिखा जाता है।

स्वरअआइईउऊऋएऐओऔअंअः
मंत्राएं×ािीुूृेैोौंः
अंग्रेजीaaaieeuoorieaioauanah
Hindi Swar Alphabets in English

इन्हीं हिन्दी स्वरों की मात्राओं को हिंदी वर्णमाला में मिलाकर बारहखड़ी लिखी जाती है। और उनका अंग्रेजी रूपांतरण भी किया जाता है। सभी बारहखड़ी का अंग्रेजी रूपांतरण नीचे दिया गया है-

क का कि की (K KA KI KEE In English)

Hindi Vyanjan Alphabets in English: क का कि की को अंग्रेजी में इस तरह से लिखा जाता है –

ककाकिकीकुकूकेकैकोकौकंकः
KKaKiKeeKuKooKeKaiKoKauKanKah
खखाखिखीखुखूखेखैखोखौखंखः
KhKhaKhiKheeKhuKhooKheKhaiKhoKhauKhanKhah
गगागिगीगुगूगेगैगोगौगंगः
GGaGiGeeGuGooGeGaiGoGauGanGah
घघाघिघीघुघूघेघैघोघौघंघः
GhGhaGhiGheeGhuGhooGheGhaiGhoGhauGhanGhah
ङङाङिङीङुङूङेङैङोङौङंङः
NgNgaNgiNgeeNguNgooNgeNgaiNgoNgauNganNgah
चचाचीचीचुचूचेचैचोचौचंचः
ChChaChiCheeChuChooCheChaiChoChauChanChah
छछाछिछीछुछूछेछैछोछौछंछः
ChhChhaChhiChheeChhuChhooChheChhaiChhoChhauChhanChhah
जजाजिजीजुजूजेजैजोजौजंजः
JJaJiJeeJuJooJeJaiJoJauJanJah
झझाझिझीझुझूझेझैझोझौझंझः
JhJhaJhiJheeJhuJhooJheJhaiJhoJhauJhanJhah
टटाटिटीटुटूटेटैटोटौटंटः
TTaTiTeeTuTooTeTaiToTauTanTah
ठठाठिठीठुठूठेठैठोठौठंठः
ThThaThiTheeThuThooTheThaiThaoThauThanThah
डडाडिडीडुडूडेडैडोडौडंडः
DDaDiDeeDuDooDeDaiDoDauDanDah
ढ़ढाढिढीढुढूढेढैढोढौढंढः
DhDhaDhiDheeDhuDhooDheDhaiDhoDhauDhanDhah
णणाणिणीणुणूणेणैणोणौणंणः
NNaNiNeeNuNooNeNaiNoNauNanNah
ततातीतीतुतूतेतैतोतौतंतः
TTaTiTeeTuTooTeTaiToTauTanTah
थथाथिथीथुथूथेथैथोथौथंथः
ThThaThiTheeThuThooTheThaiThoThauThanThah
ददादिदीदुदूदेदैदोदौदंदः
DDaDiDeeDuDooDeDaiDoDauDanDah
धधाधिधीधुधूधेधैधोधौधंधः
DhDhaDhiDheeDhuDhooDheDhaiDhoDhauDhanDhah
ननानिनीनुनूनेनैनोनौनंनः
NNaNiNeeNuNooNeNaiNoNauNanNah
पपापिपीपुपूपेपैपोपौपंपः
PPaPiPeePuPooPePaiPoPauPanPah
फफाफिफीफुफूफेफैफ़ोफौफंफः
FFaFiFeeFuFooFeFaiFoFauFanFah
बबाबिबीबुबूबेबैबोबौबंबः
BBaBiBeeBuBooBeBaiBoBauBanBah
भभाभिभीभुभूभेभैभोभौभंभः
BhBhaBhiBheeBhuBhooBheBhaiBhoBhauBhanBhah
ममामिमीमुमूमेमैमोमौमंमः
MMaMiMeeMuMooMeMaiMoMauManMah
ययायियीयुयूंयेयैयोयौयंयः
YYaYiYeeYuYooYeYaiYoYauYanYah
ररारिरीरुरूरेरैरोरौरंरः
RRaRiReeRuRooReRaiRoRauRanRah
ललालिलीलुलूलेलैलोलौलंलः
LLaLiLeeLuLooLeLaiLoLauLanLah
ववाविवीवुवूवेवैवोवौवंवः
VVaViVeeVuVooVeVaiVoVauVanvah
शशाशिशीशुशूशेशैशोशौशंशः
ShShaShiSheeShuShooSheShaiShoShauShanShah
ससासिसीसुसूसेसैसोसौसंसः
SSaSiSeeSuSooSeSaiSoSauSanSah
हहाहिहीहुहूहेहैहोहौहंहः
HHaHiHeeHuHooHeHaiHoHauhanHah
क्षक्षाक्षिक्षीक्षुक्षूक्षेक्षैक्षोक्षौक्षंक्षः
KshKshaKshiKsheeKshuKshooKsheKshaiKshoKshauKshanKshah
त्रत्रात्रित्रीत्रुत्रूत्रेत्रैत्रोत्रौत्रंत्रः
TrTraTriTreeTruTrooTreTraiTroTrauTranTrah
ज्ञज्ञाज्ञिज्ञीज्ञुज्ञूज्ञेज्ञैज्ञोज्ञौज्ञंज्ञः
GyaGyaGyiGyeeGyuGyooJyeJyaiJyoJyauJyanJyah
श्रश्राश्रिश्रीश्रुश्रूश्रेश्रैश्रोश्रौश्रंश्रः
ShrShraShriShreeShruShrooShreShraiShroShrauShranShrah
Hindi Vyanjan Alphabets in English

👉 सभी के नाम हिंदी और इंग्लिश में सीखें 👈 यहाँ से फ्री में

हिन्दी नामों को अंग्रेजी में बदलने के नियम

हिन्दी वर्णमाला के कुछ अक्षर ऐसे होते हैं जिनको अंग्रेजी में बदलने के लिए कभी-कभी अंग्रेजी के एक से अधिक अक्षरों का प्रयोग कर सकते हैं। जैसे-

  • क =  K, C
  • फ = Ph, F
  • व = V, W

हिन्दी words को English में बदलने के कुछ प्रमुख नियम यहाँ दिए गए हैं-

1. अ (A) का प्रयोग

जिस अक्षर पर कोई मात्रा नहीं होती है उस अक्षर में अ (a) का प्रयोग होता हैं, परंतु यदि अंतिम अक्षर में कोई मात्रा नहीं है तो अ (a) का प्रयोग नहीं होता है। जैसे- चमन = CHAMAN, यहाँ पर च, म के बाद अ (a) का प्रयोग हुआ, परंतु न के बाद अ (a) का प्रयोग नहीं हुआ है।

उदाहरण के लिए :-

  • कमल – Kamal
  • अमन – Aman
  • गगन – Gagan
  • कमर – Kamar
  • चमन – Chaman

जिन शब्दों का उच्चारण करते समय अलग-अलग प्रतीत होते है, या उनका संधि विच्छेद किया जा सकता है, उन शब्दों के मध्य में उस अक्षर पर अ (a) की मात्रा का प्रयोग नहीं होता है। जैसे- पनघट (पन + घट) = Panghat, सिमरन (सिम + रन) = Simran आदि।

  • कानपुर = Kanpur
  • अकबर = Akbar
  • राजकुमार = Rajkumar
  • बृजकिशोर = Brijkishor

2. आ (AA) का प्रयोग

जब किसी नाम के अक्षरों में आ की मात्रा का प्रयोग होता है, तब उसे अंग्रेजी में बदलते समय ‘A’ या ‘AA’ दोनों का प्रयोग कर सकते हैं। परंतु यदि आ की मात्रा का प्रयोग शब्द के अंतिम अक्षर पर हुआ है तो केवल ‘A’ का ही प्रयोग किया जाएगा। जैसे-

  • दावत = Davat या Daawat
  • माधव = Madhav या Maadhav
  • रावत = Ravat या Raavat
  • राधा = Radha या Raadha (जबकि Raadhaa शब्द गलत होगा)
  • खाता = Khata या Khaata
  • माया = Maya या Maaya

Changing Hindi Names into English

3. इ (I) और ई (EE) का प्रयोग

जिस नामों के वर्णों में इ (ि), ई (ी) की मात्रा का प्रयोग होता है, वहाँ इ के लिए (I) तथा ई के लिए (EE) का ही प्रयोग करते हैं। लेकिन नामों के मध्य में ई (EE) की जगह पर कभी-कभी I का भी प्रयोग किया जाता है। परंतु जब ई की मात्रा का प्रयोग शब्द के अंतिम अक्षर पर हुआ है तो केवल ‘I’ का ही प्रयोग करना उचित होता है। जैसे-

  • सिमरन = Simran
  • विमला = Vimala
  • शिला  = Shila
  • गीता = Gita या Geeta
  • सीता = Sita या Seeta
  • रागिनी = Ragini

4. अर्द्धाक्षरों (क् , ख् , ग् , म् , र् . . .) को अंग्रेजी में लिखने का नियम

अर्द्धाक्षर का अर्थ ‘आधे वर्ण होता है, जैसे- क् , ख् , ग् , घ् , न् , म् , त्  , र् ल् , . . .’ आदि। अर्द्धाक्षर जिन वर्णों के साथ जुड़ते हैं उनके बीच में अ (A) का प्रयोग नहीं किया जाता है। जैसे यहाँ देखिए –

  • हिन्दी = Hindi
  • चन्दन = Chandan
  • नन्दन = Nandan
  • चम्पा = Champa
  • प्यारा = Pyara
  • कम्बल = Kambal

ध्यान दीजिए हम अर्द्धाक्षरों (जैसे न् , म् , ङ्ग ) की जगह पर शब्दों में अनुस्वार ” ं ” का भी प्रयोग कर सकते हैं। इन अर्द्धाक्षर के स्थान पर अनुस्वार का प्रयोग उस वर्ण के पिछले वर्ण पर किया जाता है। अतः “ं” वाले वर्ण के बाद अ (A) का प्रयोग आवश्यक होता है। जैसे –

  • हिंदी (हिन्दी) = Hindi
  • कंबल (कम्बल) = Kambal
  • नंदन (नन्दन) = Nandan
  • चंदन (चन्दन) = Chandan
  • खंभा (खम्भा) =Khambha

र् का प्रयोग जिस अक्षर या वर्ण पर होता है, यदि उस अक्षर के बाद उसका उच्चारण होता है तो RA ( र् ) का प्रयोग किया जाता है। और RA का प्रयोग उस अक्षर के बाद किया जाता है। जैसे-

  • रुद्र = Rudra
  • चन्द्र (चंद्र) = Chandra
  • इन्द्र = Indra
  • सब्र = Sabra

कुछ जगह र् के लिए RI भी प्रयोग होता है। जैसे-

  • कृष्ण = Krishna
  • पृथ्वी = Prithvi
  • गृह = Grih

यदि र् का उच्चारण उस अक्षर से पहले होता है जिस वर्ण पर उसका प्रयोग हुआ है तो R ( र् ) का प्रयोग किया जाता है। और R का प्रयोग उस अक्षर के पहले होता है। जैसे-

  • मर्यादा = Maryada
  • पर्यायवाची = Paryayvachi
  • आर्या = Arya

5. आँ (ाँ = AN) चंद्रबिंदु और अं ( ं = N) अनुस्वार का प्रयोग

चंद्रबिंदु (ाँ) के लिए ‘AN’ और अनुस्वार ं के लिए ‘N’ का प्रयोग किया जाता है। ध्यान रहे शब्दों में अं ( ं ) का प्रयोग आधे न ( न् ) के अर्थ में होता है। जैसे-

  • पंकज = Pankaj
  • गंगा (गङ्गा) = Ganga
  • निरंजन = Niranjan
  • जहाँ = Jahan
  • चाँद =Chand

6. उ (U) और ऊ (OO) का नियम

जिन नाम के वर्णों में उ (ु), ऊ (ू) की मात्रा का प्रयोग होता है, वहाँ क्रमशः U, OO ही लिखा जाता है। नामों के मध्य में ऊ (OO) की जगह पर कभी-कभी U का भी प्रयोग कर सकते है। परंतु यदि ऊ की मात्रा का प्रयोग शब्द के अंतिम अक्षर पर हुआ है तो केवल ‘U’ का ही प्रयोग किया जा सकता है। जैसे-

  • सुषमा = Susma
  • सुमन = Suman
  • सुनीता = Suneeta या Sunita
  • उदय = Uday
  • सूरज = Suraj
  • प्रसून = Prasun
  • पूजा = Pooja या Puja
  • देवांशू = Devanshu
  • शालू = Shalu

7. ए (E) और ऐ (AI) का प्रयोग

जिन नामों के वर्णों में ए ( े ), ऐ ( ै ) की मात्रा का प्रयोग होता है, वहाँ क्रमशः E, AI का ही प्रयोग करते हैं। जैसे-

  • सुरेश = Suresh
  • कैकेयी = Kaikeyi
  • शैलजा = Shailaja
  • राजेंद्र = Rajendra

8. ओ (O) और औ (AU) का प्रयोग

जिन नामों के वर्णों में ओ ( ो ), औ ( ौ ) की मात्रा का प्रयोग होता है, वहाँ क्रमशः O, AU का ही प्रयोग करते हैं। जैसे-

  • मोना = Mona
  • कोहली = Kohali
  • सौरभ = Saurabh
  • गौतम = Gautam

9. A या E जोड़ना

कुछ शब्दों को अंग्रेजी में बदलते समय उनके अंत में A या E जोड़ दिया जाता है। जैसे-

  • दैवीय = Daiveeya
  • वास्तव = Shrivasva
  • किशोर = Kishore

10. अपवाद

कुछ शब्दों को अंग्रेजी में लिखने में उपरोक्त नियम लागू नहीं होता हैं। इन शब्दों को हमें याद रखना पड़ता है। जैसे-

  • लखनऊ = Lucknow
  • पटना = Patna
  • आगरा = Agra
  • दिल्ली = Delhi
  • मैसूर =Mysore
  • यूरोप =Europe
  • इलाहाबाद = Allahabad

👉 1000 लड़कियों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में

हिन्दी नाम को अंग्रेजी में बदलने के लिए अभ्यास नामों की लिस्ट

हिंदी नामों को इंग्लिश में लिखना
हिंदी नामों को इंग्लिश में लिखना | Hindi Varnamala into English

हिंदी नामों को इंग्लिश में लिखना सीखने के लिए नीचे दी गई लिस्ट को देखकर अभ्यास करें

आदितAditअद्विताAdwita
आर्यनAryanअग्निAgni
अमरAmarआज्ञाAgya
आदेशAdeshआकांक्षाAkanksha
अमृतAmritअक्षताAkshata
अनमोलAnmolआँचलAnchal
आयुष्मानAyushmanअपेक्षाApeksha
भीमBhimआशिकाAshika
बादलBadalअशनाAshna
ध्रुवDhruvबालिकाBalika
दिपDeepभक्तिBhakti
ध्यानDhyanबिंदियाBindiya
दर्शनDarshanचहेतीChaheti
देवजDevajचंचलChanchal
देवयांशDevyanshछाव्या्Chavya
इशानEshanचुटकीChutki
गोपेशGopeshदीपाDeepa
गीतांशGitanshदीक्षाDiksha
गुणकरGunkarदिपालीDipali
गोवर्धनGovardhanदिशाDisha
गिरिराजGirirajदिव्यंशीDivyanshi
हितेशHiteshइशाEsha
हिमांकHimankगीताGita
हंसराजHansrajगुड्डीGuddi
हरिवंशHarivanshहर्षिकाHarshika
इराजIrajहर्षिनीHarshini
जहानJahanहसीनाHasina
जीवनJeevanहृतिकाHritika
जनकJanakजागृतिJagriti
जयराजJairajजिज्ञासाJigyasa
जिगरJigarज्योतिJyoti
जयवर्धनJaivardhanकामनाKamna
जितेंद्रJitendraकरिश्माKarisma
करणKaranकशिशKashish
कबीरKabirकावनीKavni
खुशKhushखुशीKhushi
कनिष्कKanishkकोमलKomal
किशोरKishorकृपाKripa
किशनKishanक्रिषाKrisha
लक्ष्यLakshकुमकुमKumkum
ललितLalitलालीLali
मानसManasमैनाMaina
मीतMeetमासूमMasum
मोहीनMohinमेहेरMeher
मनराजManrajमोनाMona
निहालNihalमोनलMonal
नेहलNehalमुक्ताMukta
नमितNamitमुस्कानMuskan
निहितNihitनमस्वीNamaswi
नवीनNavinनीराNeera
ओमीOmiनिशाNisha
प्रेमPremओजलOjal
पर्वParvपरीPari
पवनPavanपायलPayal
पलाशPalashप्राहिPrahi
पृथ्वीPrithviप्रथाPratha
परवेशParveshप्रतिभाPratibha
राजRajप्रतीक्षाPratiksha
रूद्रRudraप्रेरणाPrerna
रविRaviप्रीतिPriti
राजाRajaपूर्णाPurna
ऋषिकRishikपूर्वीPurvi
रोनकRonakराखीRakhi
रोहितRohitरेखाRekha
रोशनRoshanरियंसिकाRiyansika
राकेशRakeshरूहीRuhi
राजवीरRajveerऋशालीRushali
रविशRavishसाधिकाSadhika
रक्षणRakshanसंज्ञाSangya
ऋषिकेशRishikeshसपनाSapna
रवींद्रRavindraसीमाSeema
सागरSagarशमाShama
सात्विकSatvikशवीShavi
श्यामShyamशिल्पाShilpa
स्वरSvarश्वेताSweta
सूरजSurajतेजांशिTejanshi
समयSamayतेजुTeju
स्पर्शSparshतितलीTitli
सावनSawanत्रिशाTrisha
शिवायShivayउजालाUjala
सुबोधSubodhउज्वलाUjwala
तेजसTejasउम्मीदUmeed
तनयTanayउन्नत्तिUnnatti
तिलकTilakवैशालीVaishali
उज्जवलUjwalवर्षाVarsha
उमंगUmangवेदांशीVedanshi
उर्वीलUrvilविभूतिVibhuti
उमेदUmedविधिVidhi
विराजVirajविहारिकाViharika
वेदांतVedantविनयाVinaya
विराटViratवृत्तिVritti
विनयVinayयक्षाYaksha
वेदिकVedikयशाYasha
वेदांगVedangयशिताYashita
वल्लभVallabhयोगिनीYogini
वैष्णवVaishnavयुक्तिYukti
युगYugयुतिYuti
यतीनYatinयुविकाYuvika
योगिराजYogirajजिंदगीZindagi
हिंदी नाम से इंग्लिश में लिखना

यह भी जरूरी है- 👇

भारत में पाए जाने वाले व्यक्तियों के उपनाम

अंगीराAngiraदेसाईDesai
अख्तरAkhtarद्विवेदीDwivedi
अग्रवालAggarwalधारणDharan
अग्रहरिAgrahariनागलNagal
अनवरAnavarनायडूNaidu
अमृतराजAmritrajनारेड़ाNareda
अय्यंगारIyengarनिगमNigam
अय्यरIyerपँवारPanwar
अल्मियाalmiyaपटनायकPatnaik
आरण्यAranyaपटवर्धनPatwardhan
आश्वलायनAashwalayanपटेलPatel
आहुजाAhujaपवारPawar
उद्दीनUddinपाटिलPatil
उद्धालकUddhalakपाठकPathak
उपनामSurnameपुलिशPolice
उपमन्युUpmanyuपूनियाPoonia
उपाध्यायUpadhyayबंसलBansal
उप्रेतीUpretiबच्चनBachchan
उस्मानीOsmaniबनाफरBanafar
ऐरनAirnबनियाBaniya
कंसलKansalबन्दोपाध्यायBandopadhyay
कत्यापनKatyapanबारहठBarhath
कनखलKankhalबिंदलBindal
कपिलKapilबेगBeg
कमलापुरीKamalapuriबेदीBedi
करवKarvभंदलBhandal
कलवारKalavarभगतBhagat
कविराजKavirajभटBhat
कहारKaharभट्टाचार्यBhattacharya
किशनKishanभारद्वाजBhardwaj
किशोरKishorभृगुBhrigu
कुच्छलKuchchhalमंकारीMankari
कुमारKumarमंगल गोत्रMangal Gotra
कुमारीKumariमण्डलMandal
कुलश्रेष्ठKulshresthaमधुकुलMadhukul
कृष्णास्वामीKrishnaswamyमहाजनMahajan
कोलीKoliमित्तलMittal
कौन्डिल्यKondilyaमिश्रMishra
कौरKaurमुंडेरMunder
कौलKaulमुखर्जीMukherjee
कौशिकKaushikमुखीmukhi
क्रिश्नाभीKrishnabhiमुनासMunas
खटाणाKhatanaमेहताMehta
खत्रीKhatriमेहराMehra
खातीKhatiयमद्गिरीYamadgiri
खातूनKhatoonयादवYadav
ख़ानुमkhanumयामिनीYamini
खोसलाKhoslaरघुकुलRaghukul
गर्गGargरतनूंratanun
गहोईGahoiराजRaj
गालबGalabरामRam
गुप्ताGuptaरायOpinion
गोयनGoanरावतRawat
गोयलGoyalवत्सVats
गौरGaurवत्सिलVatsil
ग्वालवंशीGwalvanshiवर्मनVarman
चतुर्वेदीChaturvediवर्माVerma
चन्दोलाChandolaवामदेव गोत्रVamdev Gotra
चन्द्राChandraवेदप्रमितिVedapramiti
चांडीChandiशर्माSharma
चारणCharanशाहShah
चावलाChawlaशेट्टीShetty
चूड़ासमाChudasamaसंगमाSangma
चोपड़ाChopraसक्सेनाSaxena
चौधरीChieftainसय्यदSyed
चौहानChauhanसरदारSardar
च्यवणChyavanसर्वेsurvey
जाटवJatavसहायSahay
जिंदलJindalसोनीSoni
झाJhaसाहनीSahni
टेकरीवालTekriwalसिंघईSinghai
ठक्करThakkarसिंहSingh
डॉक्टरDoctorसिद्दीकीSiddiqui
तन्वीरTanveerसिन्हाSinha
तायलTayalसिसोदियाSisodia
तिंगलtingleसूदSood
त्रिपाठीTripathiसेठSeth
त्रिवेदीTrivediसेनSen
दासDasहसनीHasni
देवीDeviहाजरिकाHazarika
भारत में पाए जाने वाले व्यक्तियों के उपनाम को अंग्रेजी में लिखना

FAQs: हिंदी नामों को इंग्लिश में लिखना

Q 1. इंदौर को अंग्रेजी में कैसे लिखेंगे?

Ans. इंदौर को अंग्रेजी में Indore लिखेंगे।

Q 2. लखनऊ को इंग्लिश में कैसे लिखेंगे?

Ans. लखनऊ को अंग्रेजी में Lucknow लिखेंगे।

Q 3. राकेश कुमार सिंह को English में किस प्रकार लिखेंगे?

Ans. राकेश कुमार सिंह को अंग्रेजी में Rakesh Kumar Singh लिखेंगे।

Q 4. उत्तर प्रदेश को इंग्लिश में कैसे लिखें?

Ans. उत्तर प्रदेश को अंग्रेजी में Uttar Pradesh लिखेंगे।

Q 5.  मुकेश झा को अंग्रेजी में कैसे लिखेंगे?

Ans. मुकेश झा को अंग्रेजी में Mukesh Jha लिखेंगे।

Q 6. सुरेश शर्मा को इंग्लिश में कैसे लिखेंगे?

Ans. सुरेश शर्मा को अंग्रेजी में Suresh Sharma लिखेंगे।

Q 7. मनोज कुमार सिंह को English में किस प्रकार लिखेंगे?

Ans. मनोज कुमार सिंह को अंग्रेजी में Manoj Kumar Singh लिखेंगे।

Q 8. अरुण कुमार वर्मा को अंग्रेजी में कैसे लिखेंगे?

Ans. अरुण कुमार वर्मा को अंग्रेजी में Arun Kumar Varma लिखेंगे।

Q 9. विनोद मिश्रा को अंग्रेजी में कैसे लिखेंगे?

Ans. विनोद मिश्रा को अंग्रेजी में Vinod Mishra लिखेंगे।

Q 10. लता अग्रवाल को इंग्लिश में कैसे लिखेंगे?

Ans. लता अग्रवाल को अंग्रेजी में Lata Agrawal लिखेंगे।

Q 11. रधुनाथ पांडेय को अंग्रेजी में कैसे लिखेंगे?

Ans. रधुनाथ पांडेय को अंग्रेजी में Raghunath Pandey लिखेंगे।

Q 12. माला सिन्हा को अंग्रेजी में कैसे लिखेंगे?

Ans. माला सिन्हा को अंग्रेजी में Mala Sinha लिखेंगे।

Q 13. जीतेन्द्र ठाकुर को इंग्लिश में कैसे लिखेंगे?

Ans. जीतेन्द्र ठाकुर को अंग्रेजी में Jitendra Thakur लिखेंगे।

Q 14. दरभंगा को इंग्लिश में किस प्रकार लिखेंगे?

Ans. दरभंगा को अंग्रेजी में Darbhanga लिखेंगे।

Q 15. संजय कुमार वर्मा को अंग्रेजी में कैसे लिखेंगे?

Ans. संजय कुमार वर्मा को अंग्रेजी में Sanjay Kumar Verma लिखेंगे।

Q 16. नन्दलाल मिश्रा को English में कैसे लिखेंगे?

Ans. नन्दलाल मिश्रा को अंग्रेजी में Nandalal Mishra लिखेंगे।

Q 17. अमिताभ बच्चन को अंग्रेजी में किस प्रकार लिखेंगे?

Ans. अमिताभ बच्चन को अंग्रेजी में Amitabh Bachchan लिखेंगे।

Q 18. गुजरात को English में किस प्रकार लिखेंगे?

Ans. गुजरात को अंग्रेजी में Gujarat लिखेंगे।

Q 19. जयपुर को अंग्रेजी में कैसे लिखेंगे?

Ans. जयपुर को अंग्रेजी में Jaipur लिखेंगे।

Q 20. भोपाल को इंग्लिश में कैसे लिखेंगे?

Ans. भोपाल को अंग्रेजी में Bhopal लिखेंगे।

Q 21. सुंदरलाल बहुगुणा को अंग्रेजी में कैसे लिखेंगे?

Ans. सुंदरलाल बहुगुणा को अंग्रेजी में Sundarlal Bahuguna लिखेंगे।

Q 22. जवाहर लाल नेहरू को English में कैसे लिखेंगे?

Ans. जवाहर लाल नेहरू को अंग्रेजी में Jawahar Lal Nehru लिखेंगे।

Q 23. राजीव मिश्रा को अंग्रेजी में कैसे लिखेंगे?

Ans. राजीव मिश्रा को अंग्रेजी में Rajiv Mishra लिखेंगे।

Q 24. किशोर ठाकुर को अंग्रेजी में कैसे लिखेंगे?

Ans. किशोर ठाकुर को अंग्रेजी में Kishore Thakur लिखेंगे।

Q 25. श्री नरेंद्र मोदी को अंग्रेजी में कैसे लिखेंगे?

Ans. श्री नरेंद्र मोदी को अंग्रेजी में Shree Narendra Modi लिखेंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
careermotto
  • Website

A self-motivated and hard-working individual, I am currently engaged in the field of digital marketing to pursue my passion of writing and strategising. I have been awarded an MSc in Marketing and Strategy with Distinction by the University of Warwick with a special focus in Mobile Marketing. On the other hand, I have earned my undergraduate degrees in Liberal Education and Business Administration from FLAME University with a specialisation in Marketing and Psychology.

Related Posts

Trump-Zelenskyy Talks से बाजार में तेजी | Oil Prices और Fed Symposium पर नज़र

August 18, 2025

100 Everyday Objects in Hindi and English » Hindi English Name

May 29, 2025

Rashi Name in English and Hindi (Zodiac Name Signs) » Hindi English Name

August 19, 2024

100 मुस्लिम लड़की के नाम | मुस्लिम बेबी गर्ल नाम लिस्ट (Muslim Girls Name) » Hindi English Name

June 26, 2024

Indian State Festival Name | सभी राज्यों के प्रमुख त्योहारों के नाम

May 31, 2024

Home Decor Items List | 50 Decoration ka saman

April 10, 2024
share Price

Ettathi Boomex Web Series (2024): Cast, Episodes, Release Date

By careermotto Entertainment

Ettathi is a Malayalam web series streaming online on Boomex. Directed by Manu, the series…

Watch Mastram Web Series All Episodes On Ullu [2024]

By careermotto Entertainment

Mastram is an Indian salacious web series directed by Akhilesh Jaiswal. The series mainly stars…

Canadian Actor Fletcher Donovan Age, Girlfriend, Parents, Wiki, Height

By careermotto Actor

Fletcher Donovan is a Canadian actor and art director who has gained fame for his…

Kavita Bhabhi Season 4 Web Series (2024): Actress Name, Episodes, Release Date

By careermotto Entertainment

The fourth season of the Kavita Bhabhi web series has arrived. Faisal Saif directed the…

Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
  • Abou Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
© 2026 Tcareermotto. Designed by careermotto.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.